बरेली

UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड

Connect News 24

friend called her to hotel and got her friends sexual harassment And send obscene video to fiance in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उधार के रुपये देने के बहाने दूसरे समुदाय की सहेली ने युवती को बरेली के सेटेलाइट तिराहा स्थित होटल में बुलाया। वहां नशा देकर अपने दो पुरुष दोस्तों से दुष्कर्म कराकर वीडियो बना ली और पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर वीडियो व फोटो युवती के मंगेतर को भेज दिए। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर पूछताछ की जा रही है।

प्रेमनगर निवासी युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि किला का हुसैन बाग निवासी शिफत अंसारी उसकी परिचित है। उसने एक माह पहले उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक सितंबर को रुपये वापस मांगे तो शिफत ने उसे दो सितंबर को डीडीपुरम स्थित कैफे में बुलाया। 

वहां पहुंची तो शिफत के परिचित दो लड़के पहले से मौजूद थे। शाम छह बजे शिफत पीड़िता को रुपये देने के बहाने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई। वहां दो कमरे बुक थे। शिफत ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई। 

इसका फायदा उठाकर शिफत के साथी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए। विरोध करने पर शिफत और उसके साथियों ने कहा कि तुझे संरक्षित पशु का मांस खिलाकर तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button