शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रात दस बजे से रूट डायवर्जन शुरू, वाहनों को रोका गया

Connect News 24

शाहजहांपुर। सावन माह के छठे सोमवार को देखते हुए शुक्रवार रात दस बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। कांवड़ियों के निकलने की वजह से वाहनों को रोका गया।

फर्रुखाबाद से जल लेकर कांवड़ यात्री गोला जाते हैं। कांवड़ियों के जलालाबाद से होकर गुजरने को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। शुक्रवार रात से याकूबपुर तिराहे से रूट डायवर्ट कर दिया गया। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांट से बरेली मोड़ की ओर बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया। इसमें मात्र सरकारी बसें को ही अनुमति दी गई। इस सोमवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक होने की संभावना के चलते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अधिकारियों ने भी कांवड़ यात्रा के रूट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button