बदायूं

Budaun News: राजकीय इंटर काॅलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Connect News 24

Students of Government Inter College took out Tiranga Yatra

राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।स्रोत-संस्थान

बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर काॅलेज के छात्रों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्राें ने हाथ में तिरंगा लेकर वंदे-मातरम, शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय जैसे देश प्रेम के नारे लगाए।

काॅलेज प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा काॅलेज से शुरू हुई और शहर के कचहरी रोड, जेल रोड, वन विभाग रोड से होती हुई काॅलेज में आकर समाप्त हो गई। यात्रा में हरी बाबू सक्सेना, विजय पाल सिंह, विवेक कुमार, शैलेश कुमार सिंह, नियाज उलहक, सुनीत कुमार आदि शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button