शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना नोटिस व स्पष्टीकरण रोका जा रहा वेतन, शिक्षकों में उबाल

Connect News 24

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी ब्लाॅकों से आए पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया।

कटरा खुदागंज ब्लॉक के महामंत्री भुवनेश गंगवार ने बताया कि शिक्षकों का वेतन बिना किसी नोटिस के बाधित किया जा रहा है। नोटिस और बिना स्पष्टीकरण मांगे ही वेतन रुक रहा है। ब्लॉक संरक्षक वीर बहादुर गंगवार ने एमडीएम के नाम पर शिक्षकों पर कार्रवाई का मुद्दा रखा। मदनापुर के ब्लॉक महामंत्री जनार्दन शर्मा ने बताया कि चयन वेतनमान लगाने में मनमानी की जा रही है।

सह संगठन मंत्री उपेंद्र गुप्ता ने दिव्यांग भत्ता के पुननिर्धारण की बात रखी। जिला उपाध्यक्ष अंबिका श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी अन्यत्र ग्राम पंचायत या ब्लॉक में लगा दी गई है। मांग की कि शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखा जाए। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने सभी शिक्षक समस्याओं का संकलन किया।

आश्वस्त किया कि जल्द ही बीएसए से मिलकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अवधेश मैथिल, दीपेंद्र सिंह, श्रेयश सक्सेना, सुनीता चंद्रा, संतोष सिंह, मोहम्मद अंसार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button