Shahjahanpur News: तकनीकी सत्रों में पढ़े गए 87 शोध पत्र

एसएस कॉलेज में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर शोधार्थी को पुरस्कृत करे चिन्मया
– एसएस कॉलेज में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य संकाय व एसएस लॉ कॉलेज के संयोजन में उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्वावलंबी भारत पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम तकनीकी सत्र में 22, द्वितीय तकनीकी सत्र में 26, तृतीय तकनीकी सत्र में, 21 और चतुर्थ तकनीकी सत्र में 18 शोध पत्र पढ़े गए।
प्रथम तकनीकी सत्र में आंचल रस्तोगी, अभय राठौर, द्वितीय में दृष्टि यादव, साक्षी अग्रवाल तथा तृतीय में शिवांगी गुप्ता, सुरभि शर्मा को पुरस्कृत किया गया। चतुर्थ सत्र में रोशनी गुप्ता, आकृति पुरस्कृत की गईं। सभी को प्रथम व द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोध से नवाजा गया।
चौथे सत्र में समान अंक प्राप्त करने पर हरिहर पांडे को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले सेमिनार में मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान में नए उद्यम ग्रामीण बस्ती में रखने चाहिए, जिससे भारत का संतुलित विकास हो सके। भारत के खेत खलिआनों से ही हमें प्राकृतिक संसाधन मिलते हैं। युवा जिनका विदोहन करके उद्यम स्थापित कर आजीविका चला सकते हैं। बस जरूरत है तो सही मार्गदर्शन और उचित पूंजी की, जो सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं के तहत सहज और सरल है।
सचिव डाॅ. एके मिश्रा, प्राचार्य आरके आजाद, वाणिज्य विभागाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. कमलेश गौतम, डाॅ. गौरव सक्सेना, डाॅ. विजय तिवारी, डाॅ. अजय वर्मा, डॉ. रूपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।