शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाघ ने नीलगाय के बच्चे को मारा, खेतों में जाने से डर रहे किसान

Connect News 24

Tiger kills Nilgai's calf, farmers are afraid of going to the fields

महुआ पिमई में बाघ होने की सूचना पर जांच करते रेंजर

महुआ पिमई के पास पहले भी कई बार देखा जा चुका है बाघ

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। गांव महुआ पिमई में बाघ ने नीलगाय के बच्चे को मार डाला। नीलगाय ने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से काफी देर तक संघर्ष भी किया।

गांव महुआ पिमई के मजरा गौंटिया निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे वह खेत की तरफ गए थे। रास्ते पर लोकराम के खेत में बाघ ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। बच्चे को बचाने के लिए नीलगाय काफी देर बाघ से भिड़ी रही, लेकिन बाद में नीलगाय भी गंभीर घायल होने पर मौके से भाग निकली।

बाघ को बच्चे का शिकार करते देख महेंद्र ने वापस गांव आकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के कालीचरण, रामनिवास, अवनीश, विनोद, संतोष, कमलेश, राजाराम सहित तमाम लोग एकत्र होकर लाठी, डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर शराबा किया।

शोर होने पर बाघ मौके से हटकर गन्ने के खेत में चला गया। लोगों ने मामले की जानकारी रेंजर मनोज श्रीवास्तव को दी। रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में मिले पगचिह्नों को ट्रेस किया। रेंंजर ने कहा कि किसी वन्य पशु के पगमार्क मिले हैं, जो जंगल की ओर चला गया है। टीम ने किसानों को जागरूक किया कि सुबह सूरज निकलने के बाद ही खेतों पर जाएं और शाम होने से पहले ही घर लौट जाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button