शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में सफाईकर्मियों ने की हड़ताल

Connect News 24

Cleaners strike in Miranpur Katra

मीरानपुर कटरा में नारेबाजी करते नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी

ठेके के कर्मचारी को हटाने का विरोध, धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, सफाई व्यवस्था चौपट

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में ठेके के हटाए गए कर्मचारी जोगिंदर सिंह की बहाली की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत चेयरमैन व ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने हड़ताल कर अपनी आवाज को बुलंद किया। हड़ताल के चलते सड़कें गंदगी से पटी रहीं।

कस्बे की स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाले जोगिंदर सिंह को चेयरमैन मुख्तियार अहमद ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटा दिया था। कर्मचारी को हटाए जाने का बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने विरोध कर हंगामा किया। अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।

सभासद जल निगम के ओवरहेड टैंक पर चढ़कर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने सभासदाें को समझाकर शांत किया था । शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी। उनकी हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चौपट हो गई।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। किसी भी कर्मचारी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-मुख्तियार अहमद मसूदी, अध्यक्ष-नगर पंचायत कटरा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button