पीलीभीत

Pilibhit News: तीन साल में भी नहीं बन सका मेडिकल कॉलेज का भवन

Connect News 24

Medical college building could not be built even in three years

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम ।

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का नया सत्र इसी साल से शुरू होना था, लेकिन भवन का निर्माण पूरा न हो पाने से कक्षाएं इस वर्ष प्रारंभ नहीं हो पाएंगी। तीन साल में महज ढांचा ही तैयार हो पाया है। भवन न बन पाने के कारण प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत नहीं हो सकी है।

असम हाईव पर गांव खाग के पास मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए 284 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। भवन का निर्माण कार्य 2022 में पूरा होना था। सत्र 2023-24 से यहां एमबीबीएस की कक्षाएं लगनी थीं, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इस वर्ष भी यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है, जबकि अक्तूबर से शैक्षणिक सत्र का आरंभ होना है।

मेडिकल कॉलेज बनने का मरीजों को मिलेगा लाभ

मेडिकल कॉलेज बन जाने से न केवल युवाओं का भविष्य संवरेगा, बल्कि यहां के गंभीर मरीजों को लखनऊ या बरेली के लिए नहीं भागना होगा। इसके साथ ही लोगों के रोजगार के भी रास्ते खुल जाएंगे।

डीएम ने जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश

मेडिकल कॉलेज का कार्य समय से पूरा हो, इसके डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य अधूरा देखकर नाराजगी भी व्यक्त की। कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

वर्जन:

मेडिकल कॉलेज भवन का अभी कुछ काम शेष है। काम पूरा होते ही शासन के आदेशानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का काम पूरा हो जाएगा। – डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button