शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 20 ग्राम पंचायतों में हुआ विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम

Connect News 24

Sankalp Yatra program developed in 20 gram panchayats

प्रधानमंत्री आवास के लाभ​र्थी को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम तहत बृहस्पतिवार को जनपद की 20 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए। इसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विरहना बुजुर्ग, मानपुर पिपरिया, हिसमहा, कल्यानपुर चमरौरा, सिंघापुर खास, सतवां बुजुर्ग, आटा बुजुर्ग, तोनी, फिरोजपुर, दारापुर चठिया, लड़ती, सरायं, दीपपुर, जलालपुर, भटपुरा मिश्र, भटिउरा पृथ्वीपुर, रमापुर बझेड़ा, मिघोल, दारा नगर अरथरी, धर्मपुर गनेशपुर में कार्यक्रम हुए। इसमें विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश दिखाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button