बदायूं

Budaun News: ‘पासी जाति के लोगों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र जारी कराएं’

Connect News 24

Issue caste certificates of Pasi caste people soon

किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते लोग। संवाद

भाकियू (भानु गुट) के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार अरुण कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि काफी दिनों से बिल्सी तहसील में पासी जाति के लोगों के जाति प्रमाण जारी नहीं किए जा रहे हैं, वह जल्द जारी कराए जाएं।

किसानोंं का कहना था कि क्षेत्र के गांव घंघौसी, लहरा, गढ़ी, कुदरनी आदि गांवों में कंप्यूटराइज्ड खतौनी नहीं मिल पा रहीं हैं। जिससे किसानों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गांव कुदरनी स्थित प्राथमिक स्कूल का भवन काफी जर्जर हो गया है। जिस कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है।

यही नहीं क्षेत्र में कई माह से डेंगू समेत कई रोग फैले हुए है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से गांव में सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। किसानों ने सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। इस मौके पर बिहारी लाल, शिशुपाल, प्रेमसिंह शाक्य, खेमसिंह, राकेश सिंह, वीरपाल सिंह, प्रेमसिंह, रामबाबू आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button