शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रतिभा खोज परीक्षा के माध्यम से प्रोत्साहित किए जाएंगे संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी

Connect News 24

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है और पांच सितंबर तक किए जा सकते हैं।

रविवार 24 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के परिणाम की घोषणा पांच अक्तूबर को होगी। प्रत्येक वर्ग से 30 (कुल-90) छात्रों को 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रतिमाह एक वर्ष तक दी जाएगी। परीक्षा तीन वर्गों प्रथमा कक्षा 6, 7, 8, पूर्व मध्यमा कक्षा 9, 10 एवं उत्तर मध्यमा कक्षा 11, 12 में आयोजित होगी, जिसमें छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button