बदायूं

पति बना जल्लाद: ढाई साल पहले प्रेम विवाह… अब पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ये वजह

Connect News 24

Man hacked his wife and eight-month-old daughter with an axe in Budaun

पुलिस को जानकारी देती युवती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली में बुधवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात के बाद आरोपी पत्नी के शव के पास चारपाई पर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम भुड़ेली निवासी अखिलेश उर्फ अजय पुत्र देशराज ने करीब ढाई साल पहले जिला देवरिया निवासी खुशबू (19) से प्रेम विवाह किया था। परिवार वालों के मुताबिक अखिलेश ढाई साल पहले घर छोड़कर दिल्ली चला था। वहां दिल्ली के गाजीपुर इलाके में ई-रिक्शा चलाता था। 

वहीं, उसकी खुशबू पुत्री भरत चौधरी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान खुशबू नाबालिग थी। इसके बावजूद अखिलेश खुशबू को अपने गांव ले आया और उससे शादी कर ली। इस संबंध में भरत चौधरी ने वहां खुशबू को ले जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन खुशबू ने अपने बयान नहीं बदले। 

शराब पीने का आदी है आरोपी

उसने अखिलेश के पक्ष में ही बयान दिए। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से 28 जुलाई को मुकदमा खत्म हो गया। उसकी आठ माह की बेटी सृष्टि थी। परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश शराब पीने का आदी हो गया था। खुशबू कई बार अपनी मां के पास जाने की बात कह चुकी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button