बदायूं

UP: भाभी-भतीजी को बचाने को गिड़गिड़ाती रहीं अखिलेश की बहनें, हाथ जोड़े… पैरों में गिरीं, लेकिन वो काटता रहा

Connect News 24

Badaun wife and child Murder Akhilesh sisters pleading to save sister-in-law and niece

मां-बेटी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज के भुड़ेली गांव में खुशबू और उसकी मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपी अखिलेश की दोनों बहनें भाभी और भतीजी को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, हाथ जोड़तीं रहीं। पैरों तक पर गिर गईं लेकिन आरोपी पर जुनून सवार रहा। वह मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। 

बहनों ने घर से बाहर आकर मोहल्ले वालों से भी बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई व्यक्ति मां-बेटी को बचाने नहीं आया। घटना के समय घर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। उनमें अखिलेश, उसकी पत्नी खुशबू, बेटी सृष्टि और अखिलेश की बहनें सविता व जसोदा शामिल थीं। 

बताते हैं कि अखिलेश का परिवार काफी बड़ा है। नौ भाई-बहनों में अखिलेश सबसे बड़ा है। उसके माता-पिता, बहन सुहानी, भाई अनूप, अचल, रोहित और सबसे छोटी बहन दीपांशी बरेली के करगैना में रहते हैं।

उससे छोटी बहन कविता की शादी हो चुकी है। सविता और जसोदा घर का काम संभालने और सृष्टि की देखभाल की खातिर यहीं रहतीं थीं। सुबह 6:30 बजे सविता और जसोदा पालतू पशुओं को चारा डाल रहीं थीं। उसी दौरान अखिलेश खेत से लौटा। खुशबू, बेटी को चारपाई पर दूध पिला रही थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button