शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तेज बारिश से स्कूल की बाउंड्रीवाल ढही

Connect News 24

school boundary wall collapsed due to heavy rain

खुटार में स्कूल की बाउंड्रीवाल का मलबा हटाते सफाईकर्मी

खुटार। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश से मोहल्ला सरोजनी नगर में स्थित संविलियन कन्या स्कूल की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा ढह गया। उसका मलबा सड़क और नाले में जा गिरा।

आसपास के लोगों ने बताया कि बाउंड्रीवाल पुरानी थी। बारिश के कारण दीवार और ज्यादा जर्जर हो गई थी। इस कारण ढह गई। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया। स्कूल की सहायक इंचार्ज प्रधानाचार्य साबिरा बानो ने बताया कि गनीमत रही कि रात के समय दीवार गिरी, इससे कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button