वन महोत्सव : मरौरी में हुआ पौधारोपण, बीसलपुर में प्रतियोगिता

बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता मौजूद प्रतियोगी। संवाद
पीलीभीत। वन महोत्सव के तहत सामाजिक वानिकी ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत छठे दिन मरौरी सेक्शन में अपर जिला जज सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। बीसलपुर में छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई।
न्यूरिया। मरौरी सेक्शन अंतर्गत वन महोत्सव जागरूकता सप्ताह के तहत न्यायाधीश सुधीर कुमार, अपर जिला जज राकेश वशिष्ठ, डीएफओ संजीव कुमार, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मुनीश कुमार, रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा, वन रक्षक गौरव कुमार मौजूद रहे।
कला में श्वेता और वाद-विवाद में एंजिल ने पाया पहला स्थान
०६ पीबीटीपी ०१
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वन महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ नायब तहसीलदार रमेश चंद्र ने किया। कला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की श्वेता द्विवेदी ने पहला, कक्षा नौ की राशि चौधरी ने दूसरा और अर्पित गंगवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11 की एंजिल अग्रवाल ने पहला, कक्षा 10 की अंशी ने दूसरा और कक्षा नौ की आरात्रिका मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा की देखरेख में हुईं।

बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता मौजूद प्रतियोगी। संवाद