बदायूं

Budaun News: मानसिक तनाव को दूर करने के बारे में दी गई जानकारी

Connect News 24

बदायूं। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में केंद्रीय सभागार में मानसिक तनाव प्रबंधन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह समेत कई डॉक्टराें ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विस्तार पूर्वक मानसिक तनाव प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी गई।

जिससे मानसिक तनाव के कारण होने वाली बीमारियों व उसके दुष्प्रभाव को कैसे रोका जा सके, इसके बारे में बताया। वहीं जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए मानसिक तनाव प्रबंधन संबंधित कार्यक्रम समय-समय पर न्यायालय परिसर में होते रहने चाहिए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button