बारिश से बिगड़ी बरेली की सूरत: सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग, घरों में भरा पानी; स्मार्ट सिटी का हुआ ये हाल

सुभाष नगर में हुआ जलभराव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बीते 36 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे शहर की सूरत बिगड़ गई। नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पॉश इलाके की सड़कें भी बारिश के पानी से लबालब हो गईं। सुभाषनगर इलाके में बारिश के कारण हालात बद से बदतर हो गए। यहां नाला उफनाने से घरों में गंदा पानी घुस गया।
शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो घरों में पानी भरा देख होश उड़ गए। लोग व्यवस्था को कोसते हुए पानी निकालने में जुट गए। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। जिला अस्पताल में जलभराव होने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हुई। जलभराव के कारण बदायूं रोड पर तो बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए। रेलवे कॉलोनी के लोगों की भी इस समस्या से दो चार होना पड़ा।
ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: कॉलेज जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, जलभराव के कारण ट्रांसफार्मर की चपेट में आई

सुभाषनगर के कई घरों में भरा पानी



