शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: योग सप्ताह के तहत योगाभ्यास कराएं सभी बोर्डों के स्कूल
शाहजहांपुर। योग सप्ताह की शुरूआत 15 जून से हो चुकी है। समापन 21 जून को होगा। इसको लेकर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 50 विद्यार्थियों और अध्यापकों को योग कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही योगाभ्यास कराए जाने की फोटो शेयर करने और आयुष कवच एप पर अपलोड करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी विद्यालयों में पूर्ण छात्र-अध्यापक उपस्थिति के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन अनिवार्य रूप से करना होगा है। इसके एक दिन पूर्व अर्थात 20 जून को सभी विद्यालयों में साफ-सफाई इत्यादि कार्य पूर्ण कर ली जाए।