शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, पूर्व विधायक की नायब तहसीलदार से नोकझोंक

Connect News 24

निगोही। थाना क्षेत्र के गांव संडा खास निवासी अशोक मिश्रा की शिकायत पर तिलहर के नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बाउंड्रीवाल व प्लॉटिंग को ढहा दिया। इस बीच रोशनलाल ने पहुंचकर सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्रवाई होने का आरोप लगाया। उनकी नायब तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई।

तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने कई वर्ष पहले शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग के निगोही क्षेत्र के गांव संडा खास में खेत खरीदा था। अशोक मिश्रा ने छह माह पूर्व मुख्यमंत्री की जनचौपाल में शिकायत कर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर तहसील तिलहर के नायब तहसीलदार अवनीश कुमार शनिवार को संडा खास पहुंचे और कब्जे को ढहा दिया। इसी बीच पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, उनके पुत्र सचिन वर्मा आ गए। उनकी नायब तहसीलदार से नोकझोंक हुई है। रोशन लाल वर्मा के अनुसार, उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया है। उन्होंने अपने क्रय किए गए खेत में बाउंड्रीवॉल व प्लॉटिंग की है। वहीं नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाया गया है। अधिकारियों ने गांव संडा खास के एक व्यक्ति को ग्राम समाज की जमीन से निर्माण हटाने की चेतावनी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button