शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिक्षा का आकलन कर निपुण घोषित किए जाएंगे विद्यालय

Connect News 24

Schools will be declared proficient after assessing education

कार्यालय बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी शाहजहांपुर। संवाद

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र की योजना के तहत कक्षा एक से तीन के बच्चों को शब्द जोड़कर पढ़ाई करने, अंकों की जानकारी, जोड़-घटाना आदि से संबंधित जानकारी कराने की कवायद की जा रही है। इसके तहत अब एआरपी की ओर से 10 विद्यालयों को दिसंबर तक निपुण करने के लिए काम किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों का आंकलन कर विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बीएसए रणवीर सिंह का कहना है कि एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की ओर से चयनित 10-10 विद्यालयों और यहां के विद्यार्थियों का आंकलन होगा। बताया कि इनमें संकुल विद्यालय भी शामिल रहेंगे। इनके आंकलन के लिए राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा एक रोस्टर तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर विद्यालयों और विद्यार्थियों का आंकलन इसी महीने में पूरा किए जाने की योजना है। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को पूर्व में ही निर्देश जारी कर दिए गए थे जिस पर काम भी चल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक तमाम विद्यालय निपुण की श्रेणी में आ रहे हैं।

समझ और संख्यात्मकता के साथ पढ़ने में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय पहल (निपुण भारत) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में प्रत्येक बच्चा अनिवार्य रूप से 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त कर ले। यह मिशन, जिसे समग्र शिक्षा की केंद्र प्रायोजित योजना के तत्वावधान में लांच किया गया है, स्कूली शिक्षा के मूलभूत वर्षों में बच्चों तक पहुंच प्रदान करने और उन्हें स्कूल में बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही, शिक्षक क्षमता निर्माण, उच्च गुणवत्ता और विविध छात्र और शिक्षक संसाधनों/शिक्षण सामग्री का विकास और सीखने के परिणामों को प्राप्त करने में प्रत्येक बच्चे की प्रगति पर भी नजर रखेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button