बदायूं

Budaun News: आईपीएस की वर्दी में छात्रा के फोटो वायरल, पुलिस ने थाने बुलाकर की पूछताछ

Connect News 24

Photo of girl student in IPS uniform went viral, police called her to the police station and interrogated her.

पुलिस की वर्दी पहने महिला।स्रोत-वायरल फोटो

अलापुर। सोशल मीडिया पर आईपीएस की वर्दी में फोटो वायरल करने पर पुलिस ने बीएससी की छात्रा को थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन अफसरों का कहना है कि जांच में अगर कहीं भी फोटो का प्रयोग गैरकानूनी तौर पर किए जाने का मामला मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ निवासी युवती बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। बताते हैं कि छात्रा सोशल मीडिया का एक एप प्रयोग करती थी। उसी एप के माध्यम से उसकी मुलाकात अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी युवक से हुई थी। युवक फरीदाबाद में एक होटल में मैनेजर है। काफी समय तक उनकी मोबाइल पर बात चलती रही। 10 जून को उन्होंने शादी कर ली। उसके बाद छात्रा युवक के घर आकर रहने लगी। इसी दौरान उसने पुलिस की वर्दी में फेसबुक पर कई फोटो वायरल किए तो गांव में चर्चा होने लगी। छात्रा गांव में पुलिस की वर्दी पहनकर आई तो उसका जोरदार स्वागत भी किया गया। उसका यह फोटो भी वायरल हो रहा है।

पता चलने पर पुलिस ने रविवार शाम छात्रा और उसके पति को थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि छात्रा का कहना है कि उसने रील बनाने के लिए फोटो खिंचवाए थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि छात्रा को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। अभी उसको घर भेज दिया गया है। मामले की जांचकर इसमें कार्रवाई कराई जाएगी।

पुलिस की वर्दी पहने महिला।स्रोत-वायरल फोटो

पुलिस की वर्दी पहने महिला।स्रोत-वायरल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button