शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ऑनलाइन सर्च किया डॉक्टर का मोबाइल नंबर, हो गई ठगी

Connect News 24

खुटार। डॉक्टर से समय लेने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च करने के बाद युवक को 13,659 रुपये की चपत लग गई। ठगी करने वाले नंबर से अब कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

गांव रजमना निवासी अतुल कुमार ने बताया उन्हें अपने इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श के लिए जाना था। उनके भाई अविरल ने डॉक्टर के पास परामर्श के लिए ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास किया। गूगल के जरिए माेबाइल नंबर सर्च करने के बाद बात की गई तो उनके भाई से कहा गया कि डॉक्टर से मिलने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। इसके बाद व्हाट्सएप पर उनके भाई के पास एक लिंक भेजा गया। लिंक को खोलने पर मरीज का नाम, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी मांगी गई। जानकारी भरने के बाद यूपीआई के जरिए से 51 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। बताया गया कि रुपये कुछ देर में वापस हो जाएंगे।

अविरल के मना करने पर यूपीआई बैलेंस में भाई को 13659 को पासवर्ड बताते हुए भरने को गया गया। अविरल झांसे में आ गया और उसने बताई जा रही रकम को पासवर्ड समझकर जैसे ही यूपीआई एकाउंट पर डाला, वैसे ही तो खाते से 13659 रुपये कट गए। ठगी की जानकारी होने पर संबंधित मोबाइल पर कॉल की गई लेकिन कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button