शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिव्यांग की हत्या का नहीं पकड़ा गया दूसरा आरोपी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST

कांट। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ीगवां निवासी दिव्यांग राजेश दुबे (60) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उनके के छोटे भाई गुड्डू को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जबकि, हत्या में शामिल गुड्डू के साले विनय का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

राजेश बृहस्पतिवार को विनय के साथ मोतिहासा गांव में अपनी बहन रश्मि के घर गए थे जहां पर दोनों ने शराब पी थी। घर आते समय गुड्डू ने अपने साले विनय के साथ सगे बड़े भाई राजेश की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह खेत में मिट्टी में दबा शव मिला था। राजेश की बहन ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कांट पुलिस ने आठ घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए राजेश के छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। पूछताछ में गुड्डू ने अपने साले विनय के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की बात स्वीकार की थी। गुड्डू का कहना था कि जमीन विवाद के कारण उसने भाई को मार डाला था। हालांकि गुड्डू के साथ घटना में शामिल उनका साला विनय निवासी रेती थाना आरसी मिशन अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस विनय की पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि विनय की तलाश की जा रही है।

पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार किया

-राजेश दुबे के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को देर शाम तक पैनल नहीं बनने के कारण नहीं हो सका था। शनिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button