Shahjahanpur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, मंदिरों में तैयारियां पूरी

रोशनगंज स्थित ज्ञान मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार करते श्रद्धालु
शाहजहांपुर। सावन का दूसरे सोमवार को लेकर रविवार को शिव मंदिरों में तैयारियां की गई। इस दौरान मंदिर में साफ-सफाई हुई। इसके साथ ही शिवलिंग का शृंगार किया गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। ताकि यात्रियों को मंदिर पर आकर पूजा-अर्चना करने में समस्या न हो। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इनके साथ ही रोशनगंज स्थित ज्ञान मंदिर में शिवलिंग का मेवा व फलों से शृंगार किया गया। कोमल गर्ग ने बताया कि वह सावन माह में प्रतिदिन बाबा का भव्य शृंगार होता है। संवाद
पुष्पवर्षा कर महापौर व नगर आयुक्त ने कांवड़ियों का किया स्वागत
शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ियों का जत्था शिवनगरी गोला गोकर्णनाथ व हरिद्वार के लिए जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ लिए रवाना हुए। इस दौरान कांवड़ियों व देवस्वरूपों में सजे कलाकारों ने डीजे के नृत्य भी किया। हथौड़ा चौराहा पर महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ियों को फल वितरण व जलपान भी करवाया गया। संवाद

रोशनगंज स्थित ज्ञान मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार करते श्रद्धालु