शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: शारदा नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव
बंडा। वृद्ध का शव उतराता आता हुआ बंडा क्षेत्र में आ गया, जिसे पुलिस ने निकलवा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
जिला पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास निवासी 68 वर्षीय लायक राम का शव शारदा नहर में उतराता हुआ बंडा क्षेत्र में आ गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को निकलवाकर उसके परिवार को सूचना दी। लायक राम का पुत्र दिनेश मौके पर आया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने बाबा का शव घर ले गया। थाना प्रभारी प्रदीप शहरावत ने बताया एक वृद्ध का शव उतराता हुआ आया था। उसके परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया तो शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। संवाद

