शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोप में पति को जेल भेजा

Connect News 24

खुटार। विवाहिता की दहेज हत्या और विवाहिता की मां को बंधक बनाकर शव का अंतिम संस्कार करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि गांव रघुनाथपुर निवासी शमसेर सिंह की पत्नी सरिता देवी की 12 जुलाई की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सरिता देवी की शादी पांच माह पूर्व ही हुई थी। 13 जुलाई को दामाद के सूचना देने पर सरिता की मां पम्मी देवी पुत्री के घर पहुंची तो शव पड़ा मिला था। पम्मी देवी का आरोप है कि उन्होंने दामाद से दहेज के लिए पुत्री हत्या की बात कही तो दामाद और उसके दो भाइयों ने उन्हें कमरे में बंद कर शव जला दिया और अवशेष गोमती नदी किनारे फेेंक दिए थे। दामाद के यहां से मुक्त होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने 13 जुलाई को शमसेर सिंह की निशानदेही पर नदी किनारे फेंके गए सरिता के शव के अवशेष बरामद कर जांच को भेजे थे। पुलिस इस मामले में डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है। रविवार को पुलिस ने शमसेर सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शमसेर सिंह के दो भाई अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button