शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सचिव का वेतन रोका, प्रधान को नोटिस

Connect News 24

Secretary's salary withheld, notice to Principal

नगर निगम क्षेत्र में ​स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। संवाद

डीएम ने कान्हा गोशाला और ग्राम हथौड़िया स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। डीएम ने शुक्रवार को कान्हा गोशाला और ग्राम हथौड़िया स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर ग्राम सचिव का वेतन रोकने तथा ग्राम प्रधान को नाेटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था, हरे चारे तथा भूसे की उपलब्धता और गोशाला में तैनात कार्मिकों की जानकारी ली। डीएम ने गोशाला का भावलखेड़ा खंड विकास अधिकारी द्वारा अनुश्रवण न करने पर जवाब-तलब किया साथ ही गोशाला की खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाने और गोचर भूमि पर नेपियर घास लगाने के लिए कहा।

डीएम को नगर निगम स्थित कान्हा गोशाला में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने गोशाला के मुख्य गेट पर पड़ी बजरी को तत्काल हटाने के लिए कहा। साथ ही गोचर भूमि पर फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोशाला में आश्रय प्राप्त कर रहे पशुओं का टीकाकरण एवं समुचित उपचार का प्रबंध हो और टैगिंग के कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button