शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेनें निरस्त रहने और देरी से आने के कारण परेशान हुए यात्री

Connect News 24

Passengers upset due to cancellation of trains and late arrival

रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री।संवाद

– 30 जून से पांच जुलाई तक रद्द कर दी गईं हैं शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकने वाली कई ट्रेनें

– मेरठ, पंजाब और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी सबसे ज्यादा मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राज्यरानी व नौचंदी समेत नौ ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहीं। जबकि दूसरी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं आईं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और अपने गंतव्य तक जाने के लिए विकल्प तलाशने पड़े।

मुरादाबाद मंडल के एगवां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य 30 जून से पांच जुलाई तक चलेगा। इसके चलते राज्यरानी तथा नौचंदी समेत कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने का असर सीधे यात्रियों पर पड़ा, उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेनों और बसों से यात्रा करनी पड़ी।

उनका भी इंतजार करने और भीड़भाड़ के कारण दुश्वारियां बढ़ गईं। मेरठ, पंजाब, सहानरपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करते दिखे। कई घंटों तक बैठने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेन मिल सकी। जिनको जल्दी थी, वे बस अड्डे की ओर बढ़ गए, जहां से रोडवेज की बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

ट्रेनों और बसों में चढ़ने व उतरने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की का सामना भी करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत मेरठ के लिए कोई ट्रेन और रोडवेज बस न होने से हुई। बताया गया कि गोला डिपो की बस रात 7:30 बजे के बाद आएगी।

ये ट्रेनें की गईं हैं निरस्त

– 30 से पांच जुलाई तक बंद रहने वाली ट्रेनों में (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस, (14511-12) नौचंदी एक्सप्रेस, (14235-36) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, (15119-20) वाराणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, (15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, (14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, (04306) शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर, (04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर, (15074) सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15076) शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं।

देरी से आईं ये ट्रेनें

निरस्त रहने के साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से चलीं। इनमें लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में (15910) अवध असम एक्सप्रेस, (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, (14230) प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। (13151) हावड़ा-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देरी से आई तो दिल्ली जाने वाली (14017) आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, (15279) पुरबइया एक्सप्रेस 35 मिनट, (14205) दिल्ली एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही। चंड़ीगढ़ जाने वाली (15011) चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से यहां आ सकी।

इन ट्रेनों में रही अधिक भीड़

कई ट्रेनों के निरस्त रहने और देरी से आने की वजह से दूसरी ट्रेनों में भीड़ बढ़ी। इसकी वजह से चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस स्पेशल, किशनगंज गरीब नवाज, लखनऊ-चारबाग एक्सप्रेस, गंगा सतजुल एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेसस में खूब भीड़ रही।

त्रिवेणी के निरस्त रहने के बाद भी बांट दिए टिकट

शुक्रवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके बावजूद टिकट विंडो से यात्रियों को टिकट दे दिए गए। जब यात्री स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन के आने की जानकारी ली, तो निरस्त होना बताया गया। इसके बाद वह टिकट वापस करने पहुंचे, लेकिन मना कर दिया गया।

यात्रियों की बात::::

चंड़ीगढ़ जाने के लिए तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि चंड़ीगढ़ की ट्रेन शाम पांच बजे तक आएगी। टिकट भी नहीं दिया गया।

– राजाबाबू, यात्री

बड़ौत से यहां आया था, अब सहारनपुर जाना है। टिकट विंडो पर गया, तो बाद में आकर लेने को बोला गया। शाम चार बजे ट्रेन आने की जानकारी दी गई है। एक बजे से बैठे हैं।

– रवि सिकारा, यात्री


यात्रियों ने कहा-करना पड़ा ट्रेनों का इंतजार

पंजाब के लिए ट्रेन शाम को सात बजे आने की जानकारी मिली है। जिस ट्रेन से जाना था वह निरस्त हो गई है। दोपहर दो बजे स्टेशन पर आ गए थे। अब ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं। – सुधीर, यात्री

30 से पांच जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। शुक्रवार को निरस्त ट्रेनें नहीं आईं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों में जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखे हैं, वे स्वत: ही निरस्त हो गए हैं। इनकी संख्या करीब 500 से अधिक होगी। कुछ ट्रेनें पहले से ही लेट चल रहीं हैं।

– पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर जंक्शन

रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री।संवाद

रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री।संवाद

रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री।संवाद

रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button