शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवती के चक्कर में पत्नी को पीटा, भागकर बचाई जान

Connect News 24

0 विवाहिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0 प्रतिष्ठित घराने की है लड़की, आरोपी की है दुकान

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। दुकान पर काम करने वाली युवती के चक्कर में मोबाइल कारोबारी ने पत्नी से दूरियां बढ़ा दीं, ऐसे में दंपती का विवाद हो गया। आरोप है कि मोबाइल कारोबारी ने पत्नी को पीटा। उसने किसी तरह जान बचाई। विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले के प्रतिष्ठित घराने की युवती की शादी मोबाइल कारोबारी के साथ हुई थी। उसका एक चौराहे के पास मोबाइल का शो-रूम है। उसकी बीवी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, शोरूम पर तीन वर्ष से काम करने वाली युवती से मोबाइल व्यापारी की नजदीकी हो गई।

युवती के कारण उसने अपनी पत्नी व बेटी तक से दूरी बना ली। बार-बार घर चले जाने की धमकी दी जाती थी। महिला द्वारा दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि 27 जून को दोपहर 12 बजे पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए गर्दन पकड़ ली। जान बचाने के लिए नंगे पैर ही अपने चाचा के घर पहुंची। पत्नी ने पति से जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों परिवार प्रतिष्ठित हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button