शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अफीम की खेप बदायूं ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Connect News 24

Three smugglers carrying opium consignment to Badayun arrested

जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में अफीम के तस्कर

0 जैतीपुर पुलिस को बृहस्पतिवार रात हाथ लगी कामयाबी

0अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ की अफीम होने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने बाइक से अफीम की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है। तस्कर अफीम की खेप बदायूं के दातागंज ले जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये है।

बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम पड़ैनिया पुलिया से खैरपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। तीनों को पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने बंडा थाना क्षेत्र के गांव धीमरपुर निवासी हरप्रीत व इसी थाना क्षेत्र के गांव छत्तरपुर निवासी विक्रम व कांट के मोहल्ला तकिया निवासी फुरकान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि तस्कर अल्हागंज के नीरज गुप्ता से अफीम लेकर आए थे। बाइकाें के जरिये होटलों, ढाबों व राहगीरों को फुटकर में अफीम की बिक्री करते थे।

महंगे मोबाइल बरामद, अफीम बेचकर पूरे करते थे शौक

पुलिस ने आरोपियाें की तलाशी ली तो उनके पास एप्पल कंपनी के मोबाइल बरामद हुए। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे कम दाम में अफीम खरीदकर महंगे में बिक्री करते थे। इसी से वे अपने शौक पूरा करते थे। साथ ही घर का खर्चा चलाते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button