शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दोनों पक्ष नहीं पहुंचे थाने, आज होगा फैसला

Connect News 24

दुल्हन को मंडप से उठाकर ले जाने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। नगर के एक मोहल्ले से मंडप से दुल्हन को उठाकर ले जाने के मामले में शुक्रवार को थाने पर दोनों पक्षों के बीच होने वाला समझौता किसी भी पक्ष के नहीं पहुंचने से टल गया। शनिवार को दोनों पक्षों का विवाद मध्यस्थता से हल किया जाएगा।

बुधवार को थाना सिंधौली के गांव से नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में एक बरात आई थी। दुल्हन के फेरे पड़ने के बाद चचेरे भाइयों ने बरात में पहुंचकर हंगामा कर दिया था। विवाद बढ़ जाने पर चचेरे भाई दुल्हन और उसके पिता को मंडप से उठाकर गाड़ी में जबरन डालकर ले गए थे। बाद में सूचना पर पुलिस दुल्हन का उसके पिता सहित आरोपियों को थाने ले आई थी।

देर रात तक दोनों पक्षों में थाने पर समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया था। दोनों पक्ष यहां नहीं पहुंचे। वर पक्ष के रिश्तेदार ने बताया कि रिश्तेदारी में कहीं अनहोनी होने के कारण शुक्रवार को थाने नहीं पहुंच सके। शनिवार को शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच में सुलह समझौता होगा।

उधर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने नहीं पहुंचे हैं। संभव है कि उनका समझौता हो गया हो। कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने बताया कि दुल्हन भी अब शादी से इन्कार कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button