शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Connect News 24

Teen dies after coming in contact with high tension line

करंट लगने से अरूण की मौत पर गंगसरा में रोते परिजन

बाग में आम तोड़ते समय डंडा लाइन से छुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। आम तोड़ते समय पास से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन से डंडा छू जाने पर करंट की चपेट में आए गांव गंगसरा निवासी 14 वर्षीय अरुण कुमार की मौत हो गई।

गंगसरा के अवधेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अरुण शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव बिसरा मौजा में सियाराम के खेत में खड़े पेड़ से आम तोड़ने गया था। अरुण ने आम तोड़ने के लिए डंडा चलाया तो वह पेड़ से पास से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। इससे करंट लगने से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने अरुण को खेत में पड़ा देखकर परिजन को सूचना दी।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। अवधेश ने पुत्र की मौत की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में हादसे का जिक्र किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अरुण को डंडे के हाईटेंशन लाइन से छू जाने से करंट लगने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

-तीन बहनों का इकलौता भाई था अरुण

अवधेश के तीन पुत्रियां हैं। अरुण उनका इकलौता पुत्र था। बड़ी पुत्री सपना के बाद अरुण पैदा हुआ था। अरुण से छोटी दो और बेटियां हैं। इकलौते बेटे की मौत से पिता अवधेश, मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button