शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सात दिन पहले कथा सुनने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 04 Oct 2023 01:19 AM IST

शाहजहांपुर। करीब एक सप्ताह पहले घर से कथा सुनने निकले निगोही थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया जमां खां निवासी राजीव (37) का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ में लटका मिला। शव कई दिन से लटका होने की आशंका है। मृतक के परिजन ने उसके कपड़ों को देखकर पहचान की है।

रामदास का पुत्र राजीव मेहनत-मजदूरी करता था। करीब एक सप्ताह पहले वह गांव में कथा को सुनने के लिए गया था। इसके बाद वह गांव नहीं लौटा। परिजन ने उसकी आसपास तलाश की। परिजन के अनुसार, वह पहले भी कई दिन के लिए चला जाता था। फिर आ जाता था। इसके चलते परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

मंगलवार की सुबह गांव के पूरब में रामअवतार के खेत में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ में रस्सी के सहारे उसका शव लटका देखा गया। शव पुराना होने के चलते ग्रामीण पहचान नहीं कर सकें। सूचना आने पर राजीव के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने कपड़े देखकर पहचान की। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजीव अविवाहित और चार भाइयों में सबसे बड़ा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button