Shahjahanpur News: कैमरे लगवाने में दुकानदारों ने जताई असमर्थता

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए मांस दुकानदार। संवाद
शाहजहांपुर। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर मांस दुकानदारों ने असमर्थता जताई है। दुकानदारों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को दिया।
सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ आए दुकानदारों ने ज्ञापन देकर बताया कि कुरैशी समाज के लोग किराये की दुकानों में मांस बेचकर गुजरा करते हैं। उनकी खुद की दुकानें नहीं हैं। पुलिस दुकानदारों पर जल्द से जल्द दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का दबाव बना रही है। कैमरा नहीं लगवाने की स्थिति में लाइसेंस स्थगित करने की बात कह रही है। दुकानदारों ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान मोहम्मद नबी आजाद, इकबाल, अजीम, सलीम, फैजान, रईस, मोबीन, फरीद, मोहसिन, सगीर, अब्दुल वाहिद, रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद
