शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चोरी गईं छह बैट्रियां बरामद, आरोपी पुलिस हिरासत में

Connect News 24

Six stolen batteries recovered, accused in police custody

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में बैट्री चोरी के आरोपी तथा बरामद बैट्रियां

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने हरदोई बाईपास चौराहे पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर खड़े तीन ट्रकों से चोरी गईं छह बैट्रियों के मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी गईं सभी बैट्रियां बरामद हो गईं हैं, जबकि एक अभियुक्त फरार बताया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 31 अगस्त को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके तीन ट्रक 25 अगस्त से 30 अगस्त तक हरदोई बाईपास चौराहे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर खड़े थे। इस दौरान ट्रकों से छह बैट्रियां चोरी चली गईं थीं। इसके अलावा गांव मिश्रीपुर निवासी नन्हीं देवी पत्नी सेठपाल के ई-रिक्शा से चार बैट्रियां भी चोरी हो गईं थीं। रविवार को इरशाद निवासी गांव रौसर कोठी, फूल बाबू निवासी रामनगर कॉलोनी थाना बंडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गईं छह बैट्रियां बरामद हुई हैं, जबकि एक अभियुक्त श्यामा निवासी गांव गुंवारी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है, जबकि फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button