शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कल लखनऊ में सम्मानित होंगे जिले के छह शिक्षक

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST

शाहजहांपुर/जलालाबाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों की सफलता पर जिले के विभिन्न स्कूलों के छह शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह 29 अक्तूबर को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई इंटर काॅलेज में आयोजित होगा।

सम्मान पाने वालों में सबसे ज्यादा ब्लाॅक कांट के तीन शिक्षक शामिल हैं। जलालाबाद के दो तथा शाहजहांपुर से एक शिक्षक का चयन हुआ है। उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि जिस विद्यालय के पांच से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वहां के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद के जिन दो नोडल शिक्षकों को सम्मान मिलेगा उनमें जलालाबाद के विश्वनाथ प्रताप सिंह और कांट ब्लाॅक के शैलेंद्र कुमार शांख्यधर शामिल हैं। शैलेंद्र नोडल के अलावा विद्यालय स्तर से शिक्षक के रूप में भी सम्मानित होंगे।

ये शिक्षक होंगे सम्मानित : ब्लाॅक भावलखेड़ा के आर्य महिला इंटर काॅलेज की शिक्षिका प्रियंका सिंह, कांट के कंपोजिट विद्यालय नवादा रुद्रपुर के शिक्षक शैलेंद्र कुमार शांख्यधर, यूपीएस टांडा पर्वतपुर के शिक्षक गौरवेंद्र कुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय पडैचा के शिक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा, जलालाबाद के कंपोजिट विद्यालय बालक अल्हागंज के शिक्षक अरविंद कुमार सिंह तथा नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेनू पाठक के नाम शामिल हैं।

जलालाबाद का प्रदेश में रहा था तीसरा स्थान : वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के चलते यहां से 56 बच्चों ने परीक्षा में सफलता पाई थी। परीक्षा के नोडल शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में टॉप रहने के साथ यूपी में ब्लाॅक को तीसरा स्थान मिला था। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने भी काफी रुचि दिखाई थी और परीक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों को आने-जाने के लिए पांच बसों की निशुल्क व्यवस्था की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button