Shahjahanpur News: भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक हुए भावुक

आकांक्षा पब्लिक स्कूल में नाटक का मंचन करते कलाकार
शाहजहांपुर। भारतेंदु नाट्य अकादमी एवं संघ समीक्षा सांस्कृतिक मंच के संयुक्त 15 दिवसीय बाल रंगमंच कार्यशाला थिएटर इन एजुकेशन के अंतिम दिन दो नाटकों का मंचन किया गया।
रौसर स्थित आकांक्षा पब्लिक स्कूल में पहले नाटक में रामलीला का एक दृश्य भरत-मिलाप देख दर्शक भावविभोर हो गए। दूसरा नाटक ठगे गए का मंचन हुआ। इसमें अंधविश्वास में न पड़ने तथा अपने बुद्धि-विवेक से काम करने की सीख दी गई। नाटक मंचन के दौरान दर्शक लोटपोट होते रहे। नाटकों का निर्देशन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से परफार्मिंग आर्ट में एमफिल प्रेम कुमार ने किया। संवाद