Shahjahanpur News: 30 अक्तूबर से शुरू होगा खेल महोत्सव
शाहजहांपुर। खेलों को बढ़ावा देने, खेल प्रतिभाओं को खोजने और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें तमाम खेल विधाओं में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खेल महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक विभिन्न स्कूलों के खेल मैदान में होगा। इसके लिए स्कूलों में पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
जिला खेल विकास व प्रोत्साहन समिति एवं जिला ओलंपिक संघ की ओर से खेल महाकुंभ के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसमें जिला स्तरीय जूनियर अंडर 19 बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे। इनमें कबड्डी, भारोत्तोलन, रस्साकशी, योगा, कुश्ती, शूटिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, स्केटिंग, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, खो-खो, जूडो, शतरंज, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स शामिल हैं।