Shahjahanpur: घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा ओवरब्रिज से नीचे कूदी, दोनों पैर टूटे, हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा शनिवार को अटसलिया ओवरब्रिज से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर छात्रा के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता सके। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर है। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। सिर और शरीर में कई स्थानों पर चोट लगी है।
थाना रोजा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी राकेश सिंह की 19 वर्षीय बेटी मनु सिंह अटसलिया-मोहम्मदी बाईपास स्थिति निजी महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे वह साइकिल से रोजा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकली थी। उन्हें फोन पर किसी ने घटना की सूचना दी। उसकी साइकिल ओवरब्रिज पर खड़ी मिली।
ये भी पढ़ें- Bareilly: एसओजी से दोस्ती के दम पर लगा रहे दांव, जुआरी बोला- सिपाही तो अपना बंदा है; ऑडियो वायरल