Budaun News: भाभी संग आपत्तिजनक हालत में था 16 साल का देवर, बड़े भाई ने दी खौफनाक मौत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बड़े भाई ने की थी। आरोपी ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे पहले भी आपत्तिजनक हालत में देख चुका था। उसने किशोर को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर बड़े भाई ने उसे नशा सुंघाकर खेत में ले जाकर मार डाला। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।
बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का शव 24 अक्तूबर को बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि किशोर एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। वह समझ रहे थे कि किशोर कहीं घूमने गया है। शाम तक घर आ जाएगा लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: भूमाफिया जगमोहन की 12 करोड़ की संपत्ति होगी सीज, डीएम रविंद्र कुमार ने दिया आदेश