शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राशनकार्ड पात्र नहीं होने से 2085 दिव्यांगों की अटकी पेंशन

Connect News 24

Pension of 2085 disabled people stopped due to ration card not being eligible

वसीम, निगोही

शाहजहांपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिव्यांगजन के लिए राशनकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके पास राशनकार्ड होगा, उसी को पेंशन मिलेगी। नए नियम के लागू होने की वजह से करीब 2085 दिव्यांगजन की पेंशन अटक गई है। वे अब जिला पूर्ति कार्यालय से लेेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में कुष्ठ रोग से संबंधित दिव्यांगजन को तीन हजार रुपये प्रति माह और अन्य को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा जाती है। चार माह पहले शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जिस दिव्यांगजन का राशनकार्ड होगा, वही पेंशन पाने का पात्र होगा। इससे फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगेगा। वर्तमान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से 21,375 दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। इसमें से 19,290 दिव्यांगों को पेंशन मिल गई है, जबकि 2085 दिव्यांगों की पेंशन राशन कार्ड न बने होने की वजह से रुकी हुई है।

पहले नहीं बताया गया कि राशन कार्ड बनने के बाद पेंशन मिलेगी। राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

– वसीम, निगोही

राशन कार्ड नहीं होने की वजह से चार माह से पेंशन नहीं मिली है। इसकी वजह से काफी दिक्कत हो गई। राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

-शमशुल हुसैन, जैतीपुर

अगर विभाग की ओर से पहले बता दिया गया होता कि पेंशन लेने के लिए राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता है तो पहले से बनवा लेते। अब काफी परेशानी हो रही है।

– चंद्रपाल, मिर्जापुर

पेंशन नहीं आने से काफी दिक्कत हो रही है। गांव से लगातार राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां बताया गया कि यूनिट खाली होने पर ही राशनकार्ड बन पाएगा।

– रामवीर, मिर्जापुर

शासन की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिव्यांगजनों के लिए राशन कार्ड अनिवार्य किया गया है। इससे उनकी पात्रता पता लग सकेगी। करीब 2085 लोगों की राशन कार्ड न बने होने की वजह से पेंशन रुकी है।

– ज्ञान देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

वसीम, निगोही

वसीम, निगोही

वसीम, निगोही

वसीम, निगोही

वसीम, निगोही

वसीम, निगोही


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button