शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से छात्र घायल, पिटाई का आरोप

Connect News 24

– पुलिस ने कहा, जांच कर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। कार की टक्कर साइकिल में लग जाने के बाद चालक ने उससे से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर चालक कार सहित मौके से भाग गया।

गांव रजमना निवासी पंकज त्रिवेदी के पुत्र कृष्णदीप त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि वह खुटार के गोल्डन फ्लावर स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। शुक्रवार को वह साइकिल से स्कूल गया था। छुट्टी होने पर वह अपने साथी गांव के ही अनमोल गुप्ता और खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी विराज के साथ घर जा रहा था।

तिकुनिया चौराहे के पंथवारी मार्ग पर सामने से आ रही एक कार के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी और कार से उतरकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। चालक ने उसे कार में बैठाने का प्रयास भी किया।

साथी छात्रों के शोर मचाने पर आरोपी कार सहित भाग निकला। छात्र ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। छात्र की ओर से तहरीर देकर कार चालक पर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button