पीलीभीत

Pilibhit News: रेलवे डिपो पर जीआरपी की सुरक्षा में कोयले का उतार शुरू

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 26 Aug 2023 12:46 AM IST

Unloading of coal started under the protection of GRP at railway depot

बीसलपुर रेलवे स्टेशन के पास डिपो में शुरू हुआ कोयले का उतार । संवाद

बीसलपुर। जीआरपी की सुरक्षा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित डिपो में शुक्रवार से कोयले का उतार फिर से शुरू हो गया है। इस बार कोई विरोध करने के लिए आगे नहीं आया।

रेलवे स्टेशन के पास स्थित डिपो पर स्थानीय निकाय चुनाव से पहले तक कोयले का लगातार उतार हो रहा था। कोयले के बारीक कण उड़कर पड़ोस के घरों में जाने से लोगों को तमाम दिक्कतेंं हो रही थीं। इस पर आसपास मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो डिपो पर कोयले का उतार बंद हो गया।

अब शुक्रवार से जीआरपी की सुरक्षा में डिपो पर फिर से कोयले का उतार शुरू हो गया है। कार्रवाई होने के डर से कोई भी विरोध करने के लिए आगे नहीं आया। इस बाबत इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि डिपो में सारे मानक पूरे करने के बाद ही कोयले का उतार शुरू कराया गया है। कोयले पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि उसके कण उड़कर आसपास के घरों में न जाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button