शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेन के आगे कूदकर किशोरी ने दे दी जान

Connect News 24

निगोही के ककरौआ गांव का मामला, बीमारी के चलते उठाया आत्मघाती कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ के पास शिवकुमार की 17 वर्षीय बेटी रीना ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चालक ने किशोरी को देखकर ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं रुक सकी। परिजन के अनुसार, बीमारी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

गांव के सामने ही रेलवे लाइन गुजरी है। शनिवार की शाम करीब चार बजे रीना अपनी छोटी बहन शिवानी व गांव की एक अन्य लड़की के साथ खेत पर गई थी। पीलीभीत से शाहजहांपुर को चलने वाली ट्रेन को आता देखकर रीना दौड़ पड़ी। उसने ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस बीच चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। ब्रेक लगाने के बाद भी किशोरी की जान नहीं बच सकी।

उसका शव इंजन के पीछे वाले डिब्बे के नीचे से निकाला गया। सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी डेढ़ महीने से बीमार चल रही थी। उसके सिर में दर्द रहता था। वह पीलिया से परेशान थी। बीमारी के चलते उसने जान दे दी। उसकी मौत से मां लज्जावती, तीन बहनों व दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button