शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र-छात्राओं ने किए योगासन

Connect News 24

शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पतंजलि योग समिति के योगाचार्य विकास गुप्ता व जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।

ओम की ध्वनि के साथ शुरू हुए योगाभ्यास में वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन तथा सूर्य नमस्कार कराया गया। योग साधक दयाशंकर दीक्षित ने अनुलोम-विलोम व भ्रमरी प्राणायाम करवाया। आरोग्य भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शुक्ला, राजकुमार चौहान, हरिओम भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्रा, राजेंद्र वैद्य, मुकेश सिंह, नेहा वर्मा, रामसागर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button