पीलीभीत

Pilibhit News: 70 एकड़ जमीन सीलिंग में घोषित, झंडी लगाकर कब्जे में लिया

Connect News 24

पूरनपुर। गांव खांडेपुर में विवादित 70 एकड़ से अधिक जमीन को सीलिंग में घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को लेखपालों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप के बाद जमीन पर झंडी लगाकर इन्हें कब्जे में ले लिया।

गांव खांडेपुर में कई एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में सालों से विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट भी हुई और मुकदमे भी लिखे गए। जमीन पर पट्टे भी कर दिए गए। बाद में मामला कोर्ट में पहुंचने पर पट्टों को खारिज कर दिया गया।

तहसीलदार ध्रुवनारायन यादव ने बताया कि जमीन को 18 मई को एडीएम ने सीलिंग में घोषित कर दिया। जिसका आदेश 12 जून को मिला। शुक्रवार को लेखपालों की टीम को भेजकर जमीन की नाप कराने के साथ उस पर झंडी लगवाकर उन्हें कुर्क कर लिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button