Shahjahanpur News: निरंतर तरक्की कर देश का दुनिया में नाम रोशन करें विद्यार्थी
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को बोर्ड परीक्षा-2023 के मेधावियों को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के नौ मेधावियों को टैबलेट, चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए गए। अतिथियों से पुरस्कार प्राप्त कर छात्र-छात्राएं खुशी से खिलखिला उठे।
कार्यक्रम में लखनऊ में हुए समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। सीएम योगी आदित्य नाथ के भाषण के बाद मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पुवायां विधायक चेतराम और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में नौवां स्थान पाने वाले कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज बंडा के छात्र शुभम पांडेय को टैबलेट, एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा उदित दीक्षित, अजितेश पाल, रोहित देव आर्य, सुमित, वंशिका, आयुष्मान दीक्षित, साक्षी गंगवार, काजल प्रजापति को भी पुरस्कृत किया गया।
हाईस्कूल की जिला टॉपर वंशिका गंगवार, राहुल कुशवाहा, प्रबल, निखिल वर्मा, जितिन वर्मा, आकाश कुमार, दिव्यांश, रश्मि गंगवार, अनुराग सागर, स्वालिया खानम, अपर्णा सिंह, अनुप्रिया आदि को 21-21 हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा, जिन बच्चों को पुरस्कार मिला है, वे और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करें। पुरस्कार की राशि उन्हें प्रेरित करने के लिए है।
पुवायां विधायक चेतराम ने कहा कि विद्यार्थियों को सफल होने के लिए कठिन परिश्रम अवश्य करना चाहिए। परिश्रम के जरिये ही तरक्की पा सकते हैं। मेहनत करने वाले ही कामयाब होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सफल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा, केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है। जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं हमेशा ही टॉपर बनें, इसके लिए मेहनत से पढ़ाई करें। इस मौके पर शिक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार, अलंकार सिंह यादव, सर्वेश कुमार, गौरव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
अजितेश को लखनऊ में सीएम ने किया सम्मानित
संजय कुमार सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजितेश पांडेय ने 96.60 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान पाने वाले अजितेश को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्य नाथ ने एक लाख का चेक, टैबलेट और मेडल देकर सम्मानित किया।
अमर उजाला ने भी बढ़ाया मेधावियों का सम्मान
विकास भवन सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का सम्मान किया गया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा, चेतराम और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होनहारों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और कहानी संग्रह देकर सम्मानित किया।
सम्मान राशि को पढ़ाई पर करेंगे खर्च
फोटो नंबर 46
– इंटर की परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान पाने पर एक लाख का चेक प्राप्त हुआ है। परीक्षा के लिए काफी मेहनत की
थी। इस सम्मान राशि को अपनी पढ़ाई पर खर्च करेंगे। हमारी कामयाबी से अभिभावक भी काफी खुश हैं।- शुभम पांडेय, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज बंडा
मेरे लिए यह बहुत बड़ा दिन
फोटो नंबर 45
-आज हमारे के लिए काफी खुशी का दिन है। यह सम्मान अभी शुरुआत है। प्रेरणा के तौर पर कार्यक्रम में बहुत कुछ मिला है। प्रयास रहेगा कि भविष्य में अपने परिवार और गुरुजनों का नाम रोशन कर सकें।- सुमित कुमार, एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर
हर कक्षा में अच्छा प्रदर्शन दोहराएंगे
फोटो नंबर 44
– हाईस्कूल में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। परीक्षा से पहले खूब मेहनत की। कुछ पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। कोशिश है कि आगे की कक्षाओं में बेहतर अंकों वाला प्रदर्शन दोहराते रहें। – वंशिका गंगवार, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा
गुरुजनों, परिजनों के सहयोग से आए अच्छे अंक
फोटो नंबर 43
– हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए परिजनों और गुरुजनों का सहयोग रहा। उम्मीद थी कि जिला स्तर पर बेहतर स्थान आएगा। अब इंटरमीडिएट में यही प्रदर्शन दोहराना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। – दिव्यांश, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कटरा
शिक्षक बनकर करना है शिक्षा का उजाला
फोटो नंबर 42
-हमारा शुरु से ही शिक्षक बनने का सपना है। उसी को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक बनकर समाज में शिक्षा का उजाला फैलाना है। परिवार के सभी सदस्य काफी ज्यादा सहयोग भी करते हैं। – रश्मि गंगवार, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कटरा
सम्मान पाना सुखद अहसास
फोटो नंबर 41
– बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए। लेकिन जिला स्तर पर सम्मान पाना एक सुखद अहसास है। सरकार ने टैबलेट दिया है, उससे आगे की पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। – अर्पणा सिंह, सर्वोदय विद्यावती हाईस्कूल निगोही।
पिता के सपने को करना है पूरा
फोटो नंबर 40
-हमारे पिता शफी उल्ला मोटर मैकेनिक है। तमाम दुश्वारियों को सहन कर वह हमें पढ़ा रहे हैं। हमें उनके सपने को पूरा करना है। हमें नीट की परीक्षा की तैयारी करना है। विश्वास है कि अपने सपने को जरूर पूरा करेंगे। – स्वालिया खान, सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कॉलेज हमजापुर, निगोही।
यह पल खुशी देने वाले
फोटो नंबर 39
-सम्मान के ये पल काफी खुशी देने के साथ जिंदगी भर याद रहने वाले हैं। शासन ने पढ़ाई के लिए टैबलेट भी दिया है। इससे बाहरवीं की पढ़ाई करने में काफी सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्य भी काफी ज्यादा खुश हैं। – रोहित देव, मकरंद सिंह इंटर कॉलेज, कलान
मेहनत का मिला फल
फोटो नंबर 38
-परीक्षा के दौरान हमने काफी मेहनत की थी। उसी का नतीजा है कि सम्मान मिला है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। अपने व परिवार के सपने को पूरा करना है, इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। – अजितेश पाल, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कटरा

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ

विकास भवन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले इंटर के छ