शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बजरंग दल के जिलाध्यक्ष बने सुमित गुप्ता

Connect News 24

विहिप व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक में किया गया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकताओं की नगर स्थित एक स्कूल में जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें संगठनों के विस्तार के लिए सर्वसम्मति से जिला, तहसील, नगर व ब्लाॅक स्तरीय पदाधिकारी मनोनीत किया गया।

बजरंग दल का जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री राजदेव शास्त्री को मनोनीत किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, हरगोविंद यादव व वीरेंद्र पाल सिंह को बनाया गया।

इनके अलावा बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष केतन सक्सेना, तहसील महामंत्री भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज राजपूत व योगेंद्र शुक्ला व मंत्री कमलेश यादव को मनोनीत किया। ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, उपाध्यक्ष सकते सक्सेना, प्रताप पाल व धीरेश सक्सेना मनोनीत हुए। मदनापुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम कुशवाहा, कलान ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, कलान नगर अध्यक्ष मनोज, महामंत्री अभिषेक त्रिवेदी को मनोनीत किया गया।

इस मौके पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने राष्ट्रधर्म के कार्य में एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। संगठन मंत्री हरेंद्र पाल सिंह, प्रांत मंत्री अर्पित गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button