Shahjahanpur News: अनुपस्थित मिले नगर निगम कर्मचारियों से जवाब तलब
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें तमाम कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नगर निगम में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे से अपने पटल पर उपस्थित होकर संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पूर्वाह्न 11 बजे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें द्वितीय श्रेणी लिपिक मुनीर अहमद, मोहर्रिर राजेश कुमार, कर संग्रहकर्ता विभूति नारायण, सनी एवं पंप ऑपेरटर रूपकिशोर दिनकर अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

