शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: हाथ और सीने पर गुदे टैटू से हुई सुनील की पहचान
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककराकलां निवासी सुनील वर्मा (27) का शव गर्रा नदी से बरामद कर लिया गया। हाथ और सीने पर गुदे टैटू से शव की पहचान हुई है। परिजन का राे-रोकर बुरा हाल हो गया।
ऑयल मिल में नौकरी करने वाला सुनील 27 अगस्त को गर्रा नदी में नहाते वक्त डूब गया था। दो दिन तक परिजन उसके शव को तलाश करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार की शाम को शव करीब तीन किलोमीटर दूर नए नगर निगम के पास गर्रा नदी में मिला। लोगों ने शव को निकाला और पहचान कराने का प्रयास किया। सुनील के परिजन भी पहुंचे। शव काफी फूल चुका था। इसके चलते हाथ और सीने में गुदे टैटू के जरिये पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद